आज तीसरे चरण में केंद्र और प्रदेश के कई मंत्री संमेत सपा परिवार की परीक्षा

मेरठ: लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की कई समेत दस सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, आंवला पर मंगलवार को होने वाले चुनाव में बीजेपी के कई केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों के साथ सपा परिवार (य

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

मेरठ: लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की कई समेत दस सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, आंवला पर मंगलवार को होने वाले चुनाव में बीजेपी के कई केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों के साथ सपा परिवार (यादव परिवार) की परीक्षा होगी। कई मंत्रियों को अपने इलाके में अपनी पार्टी के कैंडिडेट को जिताने का दबाव भी रहेगा। क्योंकि 2019 में इन दस सीटों में से संभल, मैनपुरी पर सपा और बाकी आठ पर बीजेपी जीती थी।

रसूखदार का दिखेगा दम..

तीसरे चरण में मैनपुरी सीट यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मैदान में हैं। सिंह मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उनके सामने सपा सांसद सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ताल ठोक रही हैं। अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि हाथरस सीट से कैंडिडेट हैं।

अनूप वाल्मीकि पर कमल खिलाने का प्रेशर है। यहां सपा के जसवीर वाल्मीकि और बसपा के हेमबाबू धनगर ताल ठोक रहे हैं। केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा (अनुसूचित जाति) सीट से फिर कैंडिडेट हैं। बघेल पर दूसरी बार कमल खिलाने का दबाव है। सपा के सुरेश चंद कर्दम और बसपा की पूजा अमरोहीउनके सामने है।

फतेहपुर सीकरी सीट पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य कैंडिडेट हैं। वह आगरा ग्रामीण क्षेत्र की भाजपा विधायक हैं। मंत्री होने के नाते उन पर कमल खिलाने का दबाव है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं। उन पर अपने इलाके से भाजपा कैंडिडेट जिताने का जिम्मा है।

आगरा निवासी नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति की आगरा सीट पर, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पर आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा की जीतने का दबाव है। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी पर संभल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को एटा सीट जिताने का जिम्मा हैं। एटा सीट पर संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं।

सपा परिवार पर भी प्रेशर...

सपा परिवार(यादव परिवार) के पांच कैंडिडेट लोकसभा चुनाव यूपी में लड़ रहे हैं। इनमें से तीन का चुनाव तीसरे चरण में मंगलवार को होगा। मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। बदायूं लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के चचेरे भाई (शिवपाल यादव के पुत्र) आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य मैदान में हैं। फिरोजाबाद सीट से अखिलेश यादव के चेचरे भाई अक्षय यादव मैदान में हैं। वह इस सीट से 2014 में सांसद रह चुके हैं।

इन सीटों पर भी चुनाव पर हर किसी की नजर..

बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार औरसपा नेपूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन आमने सामने हैं। संभल सीट से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद कुंदरकी के सपा विधायक उनके पोते जियाउर्रहमान और भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी में जंग है। हालांकि बसपा प्रत्याशी सौलत अली चुनाव त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।

फतेहपुर सीकरी सीट पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर, कांग्रेस ने ठाकुर रामनाथ सिकरवार और बसपा के राम निवास शर्मा चुनाव को दिलचस्प बनाए हैं। यहां बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर चौधरी (जाट) निर्दलीय उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस, जारी कर रखा हैं। आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सपा ने नीरज मौर्य, बसपा के सैयद आबिद अली ताल ठोके हुए हैं। एटा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह पर हैट्रिक लगाने का दबाव है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की रैली में भगदड़, बैरीकेड टूटे, नहीं हुआ भाषण

प्रयागराज: इलाहाबाद लोकसभा सीट पर संयुक्‍त चुनाव प्रचार करने आए राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा में रविवार को जमकर बवाल हुआ। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षा के लिए बने बैरिकेड को तोड़क

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now